फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों में पड़ी फूट, आत्म समर्पण कर सकते हैं बाबु

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय के आत्महत्या मामले में आरोपियों में फूट पड़ गई है। चेयरमैन भीम गुप्ता और नगर पंचायत सिकंदरपुर के ईओ संजय राव ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर की। हालांकि दोनों मामलों में किन्हीं कारणों से सुनवाई नहीं हो सकी और कोर्ट ने एक ही दिन 27 अगस्त की डेट दी है। उधर, आरोपी बनाए गए दोनों बाबुओं को अब तक उम्मीद थी कि चेयरमैन अपने साथ उनकी गिरफ्तारी पर रोक के लिए भी हाई कोर्ट में अपील करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब वह कोर्ट में कभी भी आत्म समर्पण कर सकते हैं। बीते छह जुलाई की रात शहर के आवास विकास कालोनी स्थित फ्लैट में ईओ नगर पंचायत मनियर मणि मंजरी राय का शव फंदे से लटकता मिला था। मणि मंजरी के भाई ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन चालक के अलावा कोई भी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इस बीच चेयरमैन भीम गुप्ता और ईओ सिकंदरपुर संजय राव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एंटीसिपेट्री बेल के लिए अर्जी डाली। दोनों के मामलों की सुनवाई 27 अगस्त को होनी है। चंदन की गिरफ्तारी और चेयरमैन व ईओ के हाई कोर्ट जाने के बाद मामले में आरोपी बनाए गए टैक्स बाबू विनोद सिंह व कंप्यूटर बाबू अखिलेश अब अधर में लटक गए हैं। अभी तक माना ये जा रहा था कि ये सभी साथ ही हैं। उधर, पुलिस गैर जमानती वारंट जारी कराने के बाद अब 82/83 की कार्रवाई कर कुर्की नोटिस की तैयारी में जुटी है। परिवार वाले दोनों पर अब आत्म समर्पण का दबाव बना रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ये कभी भी आत्म समर्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें