फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र महापंचायत में आंदोलन उग्र करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर शनिवार को टीडी कॉलेज परिसर में छात्र महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए चल रहे आंदोलन को उग्र करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

छात्रनेता रणवीर सिंह सेंगर और जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि छात्रसंघ चुनाव के जिला प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ी जाए। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि छात्र कई दिनों से सड़कों पर आंदोलित हैं लेकिन विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा। टीडी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस और छात्रनेता प्रशांत राय बंटी ने कहा कि जिला प्रशासन की सुस्ती समझ से परे है। सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर सदन में भी अपनी मंशा साफ कर दी है। फिर भी जिला प्रशासन राजनीति की नर्सरी को कुचलने का प्रयास कर रहा है। आलोक सिंह कुंवर और पूर्व अध्यक्ष रोहित चौबे ने कहा कि यह लोकतंत्र की नर्सरी को उजाड़ने का प्रयास है। कहा कि संघर्ष की कीमत अदाकर हम छात्रसंघ का हक लेकर रहेंगे। मौके पर धनंजय सिंह विशेन, शिप्रांत सिंह, अजय यादव, नितेश यादव, आशुतोष ओझा, प्रशांत पांडेय, अमित सिंह, विकाश गुप्ता विक्की, बृजेश यादव, सूरज यादव, सिन्टू यादव समेत तमाम छात्र मौजूद रहे। संचालन प्रवीण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें