बैरिया। थाना क्षेत्र के टेंगरही संसार टोला बीसटी बंधे पर टेंगरही गांव के समीप सोमवार देर शाम स्कार्पियो व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति बंधे से नीचे जा गिरा, उसे भी हल्की चोट आई है। वहीं, स्कार्पियो छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने सूचना बैरिया पुलिस को देने के साथ ही मृतक के परिजनों को भी दी। शख्स की पहचान दिनेश पांडेय (40) निवासी टेंगरही थाना बैरिया के रूप में हुई है। बैरिया चौकी इंचार्ज गिरिजेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। पुलिस स्कार्पियो के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी व चालक की खोजबीन कर रही है।