फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के छाड़न में डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के नूरपुर रेखहां गांव निवासी एक वृद्ध की मृत्यु बुधवार की अपराह्न घाघरा के छाड़न में डूबने से हो गई। सूचना मिलने के बाद एसआई सदानंद यादव ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टटम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। नूरपुर रेखहां निवासी पूनदेव यादव (60) पुत्र स्व. मुखलाल यादव भैंस चराने के लिए गोबरही, भोपालपुर स्थित सरयू के छाड़न को भैंस की पूंछ पकड़ कर पार कर रहे थे। इसी बीच उनका एक चप्पल पैर से निकल गया। चप्पल को पकड़ने के प्रयास में उनकी भैंस की पूंछ छूट गई।पूनदेव तैरना नहीं जानते थे जिससे वे डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें