फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश और देश की गूंगी बहरी सरकार मौन व्रत धारण की: मो रिजवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। पूरे देश में आज हाहाकार मचा है। महंगाई चरम पर है। डीजल और पेट्रोल में होड़ लगी है कि कौन पहले शतक लगा दे। पूरे देश भर में किसान सड़क पर है। सैकड़ों किसानों ने अपनी शहादत दे दी है। इसके बाद भी प्रदेश और देश की गूंगी बहरी सरकार मौन व्रत धारण की है। यह बातें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने सोमवार को राहिला पाली में आयोजित जन चौपाल में कहीं। जन चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों, गरीबों, मजदूरों और छात्रों की लड़ाई लड़ी है। किसानों की लड़ाई में भी समाजवादी पार्टी कदम में कदम मिलाकर चल रही है। पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार यह न समझे कि यह देश उसकी जागीर है। जनता जब चाहेगी, तब तख्त पलट देगी। जनता आगे आने वाले चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है कि इस तानाशाही सरकार का कब्र खोदने का मौका मिले। इस मौके पर रामजी यादव, वीर बहादुर वर्मा, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, शिवजी राय, मुन्नी लाल यादव, खुर्शीद आलम, कृष्ण कुमार यादव, फुन्नू राय, शिव नारायण यादव आदि रहे। अध्यक्षता राजेंद्र यादव एवं संचालन दिनेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें