फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रधान पर जानलेवा हमला, वाराणसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जगदेवा के ग्राम प्रधान सतेंद्र यादव उर्फ सतन यादव (48) पर पुरानी रंजिश में शनिवार की देर शाम को मकदूमपुर व चिरैयामोड़ के बीच हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। प्रधान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। रेफर होने के बाद ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा है। भाई विजेंद्र यादव ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सतन यादव मधुबनी से अपने रिश्तेदार विद्या यादव के घर से वापस अपने घर मिश्र गिरी के मठिया पांडेयपुर जा रहे थे। मकदूमपुर व चिरैया मोड़ के बीच दो मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिए। चाकू से हमला कर दिया। चिरैया मोड़ की तरफ से एक वाहन को आता देखकर हमलावर भाग गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल और वहां से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। छोटे भाई विजेंद्र यादव की नामजद तहरीर पर पुलिस ने लक्ष्मण यादव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, मंटू यादव, भोला यादव को उनके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया है।

प्रधानसंघ ने की निंदा : प्रधानसंघ ने जगदेवा के प्रधान सतन यादव पर जानलेवा हमले की निंदा की है। बैरिया ब्लाॅक अध्यक्ष अरुण यादव के साथ पहुंचे प्रधानों ने एसएचओ बैरिया रामायण सिंह से मुलाकात की। दोषियों को गिरफ्तार की मांग की। रोशन गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, रवि सिंह, डब्लू सिंह, बसंत यादव, संजय चौधरी, मनोज निषाद, जितेन्द्र वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


परिजनों से आरोपों से घिरी बैरिया पुलिस : परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रामजी यादव उर्फ उत्तिल को रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उसे छोड़ दिया गया। पूर्व में हुए हमले में ही पुलिस कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं हुई होती। एक पखवाड़ा पहले भी सतन यादव पर जानलेवा हमला हुआ था।
-
तहरीर के आधार छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पांच आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया गया है। मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रामजी यादव उर्फ उत्तिल यादव फरार है। पुलिस बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लेगी। - रामायण सिंह, थानाध्यक्ष बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें