फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटहल नाले में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सरया गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह कटहल नाले में उतराये अज्ञात युवक के शव मिलते ही सनसनी फैल गई। बताया गया कि सुबह जब खेतों में किसान जा रहे थे, तभी देखा कि कटहल नाले में एक शव उतराया है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पंहुच गयी। ग्रामीणों एवं पुलिसकर्मियों ने शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर काफी संख्या में जुटे ग्रामीण जुटे थे। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकीं। मृत युवक मलेट्री रंग का टी-शर्ट व हाफ पैंट पहना हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश कश्यप ने बताया कि मृतक का शव देखकर ऐसा लग रहा है कि वह दो तीन दिन से पानी मे ही पड़ा हुआ था। बताया कि शव की पहचान नही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें