फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। गुरुवार की रात दौलतपुर में मगई नदी पर बने पुल के पास से गिरे युवक का शव शनिवार को बरामद हो गया। शनिवार की सुबह मछुआरों ने उसका शव पानी में उतराया हुआ पाया। मालूम हो कि गुरुवार की देर शाम दौलतपुर गांव के सोनू पासवान पुत्र रामाकांत पासवान मगई नदी मे डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया और एनडीआरएफ टीम ने खोज बीन चालू कर दिया। हालांकि टीम को शव खोजने में शुक्रवार को सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन शनिवार की सुबह उसका शव मछली पकड़ने के जाल के पास उतराया हुआ दिखा। मछुआरों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें