फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क किनारे खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के शाह कुंडैल ग्राम की चट्टी के पास सड़क के किनारे खेत में युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त बबलू पासवान (22) निवासी अतरौल के रूप में हुई। युवक को मिर्गी की शिकायत थी। अतरौल ग्राम निवासी बबलू पासवान साइकिल से निकले थे। शाह कुंडैल चट्टी के पास बुधवार की सुबह लोगों की नजर उसपर पड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना पाते ही उभांव इंस्पेक्टर राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे। शव काे पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बबलू मिर्गी से ग्रस्त था। गरीबों के चलते घर वाले खेत गिरवी रखकर उसका इलाज करा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें