फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के भैसहां ग्रामसभा स्थित लाली के डेरा निवासी एक युवक की सोमवार की सुबह बागीचे में स्थित एक पेड़ पर फंदे पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के भैंसहां ग्राम सभा के लाली का डेरा निवासी रविंद्र पासवान (30) रविवार की रात बिना बताए घर से बाहर निकल गया, जो वापस नहीं लौटा। सोमवार को लाली के डेरा स्थित एक बागीचे में पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ उसका शव मिला। मृतक की पत्नी चंदा देवी ने बताया कि मेरे पति के दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। रविवार की रात से ही वह घर से गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें