आशंका है कि रात में किसी वाहन की टक्कर से बालू कारोबारी बाइक समेत गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार नहीं मिलने के कारण दम तोड़ दिया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। बालू कारोबारी की मौत की सूचना पर थाने पर भारी भीड़ जुट गई। परिजन भी रोते-बिलखते थाने पर पहुंच गए।
क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण वैश ने थाने पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। धर्मेंद्र के भतीजे शैलेंद्र यादव ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बालू कारोबारी की पत्नी रीता देवी, 12 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खेजुरी थाना के पटपर गांव के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मामा भांजे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मामा और भांजा को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालत गंभीर देख इलाज के लिए भर्ती कर लिया।
खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी अक्षय खरवार उर्फ सोनू (28) पुत्र मार्कंडेय खरवार अपने दो चचेरे मामा विपिन खरवार (45) पुत्र शंभू खरवार और सुनील खरवार (30) पुत्र गुलाब चंद्र खरवार के साथ रतसर स्थित सगे मामा शेषनाथ खरवार के यहां आयोजित भोज में शामिल होने गया। रात में तीनों एक ही बाइक से खड़सरा स्थित घर लौट रहे थे।
गांव से करीब दो किमी दूर थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी एसएचओ बीपी पांडेय ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
वहां अक्षय खरवार और उसके मामा विपिन को मृत घोषित कर दिया गया। सुनील का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। अक्षय परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था। पीड़ित परिवारों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।