फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के यहां जा रहे पिता की कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर में एक अधेड़ की मौत कुएं में गिरने से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवपुर निवासी मुन्नीलाल पासवान (58) रविवार की शाम घर से अपनी बेटी के यहां जाने के लिए निकले थे। इसलिए परिवारवालों ने भी ज्यादा खोजबीन नहीं की। बुधवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर कुएं के पास से एक व्यक्ति गुजरा तो दुर्गंध आ रही थी। कुएं के पास जाकर देखा तो शव देख उसके होश ही उड़ गए। उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, एसआई राम अनुज शुक्ल, अखिलेश पांडेय मौके पर पहुंच गये। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। मृतक के चार पुत्र वीरेंद्र, हीरेंद्र, संजय और मंजय हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम पिता बहन के घर जाने के लिए कह कर घर से निकले थे। चूंकि बहन के घर गए थे इसलिए हम इत्मीनान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें