नगरा। थाना क्षेत्र के खनवर गांव स्थित लकड़ा नाले में रविवार को डूबी किशोरी का शव सोमवार की सुबह उतराया मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे कि नगरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया (खनवर) निवासी मैनेजर चौहान की 13 वर्षीय पुत्री लकड़ा नाले में नहाते वक्त डूब गई थी। किशोरी के डूबने की सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने किशोरी की देर रात तक तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह घटनास्थल से 600 मीटर दूर नाले के किनारे किशोरी का शव उतराया हुआ बच्चों ने देखा और शोर मचाया।