फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: बिहार के युवक का फंदे पर लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, दवा कंपनी में करता था नौकरी

Sat, 15 Apr 2023 01:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बलिया में सदर कोतवाली के चंद्रशेखर नगर में दवा प्रतिनिधि नितेश पांडेय ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की ली। 
विज्ञापन
बिहार के युवक का फंदे पर लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में सदर कोतवाली के चंद्रशेखर नगर में दवा प्रतिनिधि नितेश पांडेय (28 वर्ष, निवासी मेहरवा सिवान, बिहार) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


नितेश पांडेय चंद्रशेखर नगर में अकेले ही किराए पर रहते थे। दवा कंपनी मिराकस में प्रतिनिधि (एमआर) का कार्य करते थे। सुबह साथी एमआर ने ड्यूटी के लिए कई फोन करने के बाद भी नहीं उठाया तो कमरे पर पहुंच गए। कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारी व पुलिस को दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़ा, अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। फंदे पर नितेश का शव लटका था। चन्द्रशेखर नगर चौकी प्रभारी पीएन मिश्रा ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी है,उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मोबाइल, लैपटॉप व अन्य जरूरी सामान कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें