बांसडीह। नारायणपुर स्थित मझोष खुर्द गांव में शनिवार को खेत में 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। शव का चेहरा सड़ने के कारण पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव को भेज दिया। मैरिटार- नारायणपुर मार्ग के मझोष नाथ मंदिर के समीप खेत की गड़ही में सरपत में युवक का शव मिला। सुबह के समय दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा तो सरपत में शव पड़ा मिला। शव का चेहरा व शरीर गल गया था। पुलिस ने बताया कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के पास से शराब के खाली पैकेट पड़े हुए थे। शव मिलने के कुछ ही दूरी पर गदावीर बाबा का स्थान है। जहां झाड़ फूंक दिन रात होती है। इस बाबत कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद