फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने नाला में मिला युवक का शव

विज्ञापन
बांसडीह कस्बा में युवक की शव मिलने पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीह। कस्बा स्थित स्टेट बैंक रोड पर घर के सामने नाला में एक युवक का शव मंगलवार को पाया गया। बांसडीह कस्बा के स्टेट बैंक रोड के वार्ड नं. 2 निवासी राजेन्द्र पटेल (35) पुत्र कन्हैया पटेल का खून से लथपथ शव मंगलवार की सुबह उसके घर के ही सामने नाले में पड़ा मिला। मृतक का आधा शरीर नाले में व आधा नाली के बाहर था। सुबह जब मोहल्ले के लोग उधर से गुजर रहे थे तो शव को देखकर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह पहुंचे और नाले से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन सविता पटेल, पत्नी बृजेश बिलख रही थी। बहन कह रही थी कि राजेेंद्र की हत्या की गई है। जबकि पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में शराब के नशे में छत से गिर कर मरने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें