फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कालेज परिसर में युवक पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के तिखमपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिला। जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार की सुबह लोग टहलने के लिए गए थे। इसी बीच परिसर स्थित झाड़ी के पास एक अमरूद के पेड़ पर एक 32 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटकते देख सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लाल रंग का लाल टी शर्ट, जींस पैंट व लाल गमछा लिया था। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें