फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हादसे में साइकिल सवार की मौत, कार चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र में रविवार की रात अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में एक साइकिल सवार की मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। घटना के बाद बोलेरो को कब्जे में ले लिया। सागरपाली स्टेशन मार्ग के सामने एनएच-31 पर देर राम दो बोलेरो में टक्कर हो गई। इसमें एक सड़क के नीचे गड्ढे में चली गई। उसपे सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। दूसरी बोलेरो ने भागते समय नसीराबाद टावर के सामने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें सत्यनारायण 40 निवासी सागरपाली की मौत हो गई। वह जलालपुर स्थित एक चाय की दुकान पर काम कर वापस घर लौट रहा था। सत्यनारायण को तीन बेटे व एक बेटी है। वहीं, फेफना-रसड़ा मार्ग के एकौनी गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इसमें चालक घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें