चिलकहर। रसड़ा थाना अंतर्गत सांवरा पंडितपुरा अनुसूचित बस्ती के पास रसड़ा-बलिया मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी दीनबंधु यादव पुत्र स्व. गणेश यादव घर से सांवरा जा रहे थे। सांवरा पंडितपुरा के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार कर फरार हो गया। इससे दीनबंधु यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना संवारा पुलिस चौकी को दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। इसकी सूचना जब गांव वालों को मिली तो गांव में कोहराम मच गया। पत्नी व उनकी तीन लड़कियों का रोते-रोते बुरा हाल है।