रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर पुल के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। गढ्ढे में पड़े साइकल सवार को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साइकिल सवार कहीं जा रहा था। तभी किसी वाहन ने पीछे से उसे धक्का मार कर भाग निकला। इस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने में जुट गई। एसआई हितेश कुमार सिरोही ने बताया कि वृद्ध की पहचान गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के कमसड़ी निवासी भिखारी राम के रूप में की गई। संवाद