फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहन के धक्के से साइकिल सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजलपुर मार्ग स्थित संवरूपुर चट्टी पर बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल वाहन से टकराकर साइकिल सवार किशोर छात्र की मौत हो गई। वहीं एक छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के संवरूपुर निवासी पिंटू राजभर का 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक राजभर अपने मित्र आर्यन 8 पुत्र मुकेश राजभर के साथ साइकिल से दुकान पर सामान लाने जा रहा था। तभी सामने से आ रहे स्कूल वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में अभिषेक गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे बैठा उसका साथी आर्यन मामूली घायल हुआ। आसपास के लोगों ने अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां-बाप का इकलौता पुत्र अभिषेक था। कक्षा पांच में पढ़ता था। मृतक की मां रितू देवी को रोते बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गई।
सड़क पर रखे ताई हैरो से टकरा कर बाइक सवार दो युवक घायल
सिकन्दरपुर क्षेत्र के नेहता गांव में सड़क पर रखे ट्रैक्टर से जोताई करने वाले ताई हैरो से टकराकर एक ही बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को नेहता गांव निवासी गुड्डू वर्मा 30 पुत्र चन्दरु वर्मा अपने दोस्त राहुल यादव 22 पुत्र सहोदर यादव के साथ बाइक से सिकन्दरपुर स्थित अपनी दुकान पर आ रहा था। वह जैसे ही गांव के महाविद्यालय के समीप पहुंचा कि सड़क पर रखे ताई हैरो से टकरा गया। घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गुड्डू वर्मा की गंभीरावस्था को देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, गुड्डू वर्मा के भाई धर्मेंद्र वर्मा ने उक्त ताई हैरो मालिक के खिलाफ सिकन्दरपुर थाने पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें