फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर में निकली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
सिकंदरपुर के तहसील सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती बालिकाएं। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसीक्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय बलिया द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ वीर लोरिक स्टेडियम परिसर से आरंभ किया गया। यह साइकिल यात्रा स्टेडियम से निकलकर वीर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज चौराहे से होते हुए विष्णु धर्मशाला, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड होते हुए चित्तू पांडेय चौराहे पर आकर समाप्त हो गया। इस साइकिल यात्रा में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, एसडीएम रसड़ा विपिन जैन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा समेत सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। मालूम हो कि जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया था, लेकिन जिलाधिकारी ने उद्घाटन ना करने का हवाला देते हुए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने का निर्णय लिया। डीएम ने स्वयं साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें