सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी अशोक यादव (30) पुत्र रमाशंकर यादव मंगलवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के सिकिया महरों गांव के समीप कुछ लादने के लिए पिकअप के ऊपर चढ़ा हुआ था। अचानक नीचे लटक रहे 11000 हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। उसे अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। ग्राम प्रधान छोटक चौधरी, ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी ने पीडि़त परिवार को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कि मृतक अपने पीछे पत्नी व एक ढाई साल की पुत्री को छोड़ गया है।