करेंट लगने से युवक की मौत
बलिय। फेफना थाना क्षेत्र के उचेरा गांव निवासी अखिलेश राजभर (19) पुत्र हरी राजभर करंट के चपेट में आने से रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में फेफना पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रुप से बीमार था वह स्कूल के छत चला गया जहां करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।