फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में उच्च संस्कार का होना जरूरी

Mon, 28 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार की सुबह अगरसंडा के पूर्व प्रधान चिंताहरण पांडेय के मकान में संस्कार पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 40 बच्चों को सामाजिक जीवन में संस्कार के महत्व को बताया गया। संस्कार पाठशाला कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक चिंताहरण पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता सच्चितानंद पांडेय ने नित्यकर्म तथा गुरु के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। तत्पश्चात समिति के प्रबंधक अभिषेक मिश्र ने बच्चों को त्राटक तथा भ्रामरी, प्राणायम का अभ्यास कराते हुए स्मरण शक्ति बढ़ाने की योग क्रिया सिखाई।  इस अवसर पर आदित्य मिश्र, इंद्रजीत पांडेय, रविकांत, शशिकांत सहित ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें