रतसर क्षेत्र के जनऊपुर गांव में चल रहे रूद्र महायज्ञ के दौरान परिक्रमा करते श्रद्धालु।
- फोटो : BALLIA
रतसर। क्षेत्र के जनऊपुर गांव स्थित हुलहुल बाबा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं रामकथा के चौथे दिन भक्तों ने आहुति डाली। यज्ञाचार्य पं यज्ञेश उपाध्याय, पं गणेश तिवारी एवं यज्ञकर्ता अनाम दास महाराज ने बताया कि यज्ञस्थल की परिक्रमा करने से जन्म-जन्म के पापों का नाश हो जाता है और संपूर्ण तीर्थ का फल प्राप्त होता है। कथावाचक संत बालक दास ने कहा कि यज्ञ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वातावरण स्वच्छ होता है। प्रवचन में आने से मानव के मन को शांति मिलती है। इसके उपरांत वृन्दावन से आयी रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा कृष्णलीला में कंस वध का मंचन एवं राधाकृष्ण मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। जिसे देख लोग भावविभोर हो गए। इस मौके पर पिंटू सिंह चौहान, राजेश कुमार मिश्रा, शिवजी गुप्ता, आनंद प्रकाश यादव, मिथिलेश पांडेय, राधेश्याम पांडेय, राकेश पांडेय आदि रहे।