फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला अस्पताल में चार घंटे सीटी स्कैन जांच रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में सोमवार को सीटी स्कैन नहीं हुआ। सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण करीब चार घंटे जांच ठप रही है। जिले के कोने-कोने से पहुंचे मरीज हलकान रहे। अधिकतर वापस लौट गए। सोमवार को जिला अस्पताल के सीटी स्कैन का सिस्टम को जीओ फाइबर से जोड़ा गया। इससे जांच और रिर्पोट मिलने में तेजी आएगी। पूर्व में मरीजों की संख्या बढ़ने पर परेशानी होती थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे से जीओ फाइबर से जोड़ने का काम शुरू हुआ जो करीब चार घंटा चला। इस बीच जांच कराने के लिए 60 से ऊपर मरीजों की भीड़ जुटी थी। रजिस्ट्रेशन न होने पर गहमा गहमी का माहौल हो गया। इन्हे शांत करने में कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। शाम को सर्वर ठीक होने पर कुछ मरीजों की जांच हुई, लेकिन उनकी रिर्पोट नहीं मिली। सभी को दूसरे दिन आना पड़ेगा। अस्पताल में सीटी स्कैन जांच नि:शुल्क है।
बाहर में जांच के लिए दो से तीन हजार रुपये खर्च करना पड़ता है। सीटी स्कैन के टेक्नीशियन अमोद कुमार ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए तेज नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। किसी मरीज की जांच करने के बाद उसकी रिर्पोट पूना स्थित सेंटर से आने में पांच से छह घंटा का समय लगता है। सर्वर सही होने के बाद समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें