बलिया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अधीन बालक-बालिकाओं की क्रास कंट्री रेस का आयोजन रविवार को वीर लोरिक स्टेडियम से किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि क्रास कंट्री रेस में प्रतिभाग करने के लिए अपना नि:शुल्क पंजीकरण 13 से 14 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में करा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया जाएगा।