फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान लगा रहे चक्कर, धान क्रय केंद्रों पर अभी नहीं शुरू हुई तौल

विज्ञापन
बैरिया विकास खंड के सोनबरसा मंडी समिति स्थित मक्का क्रय केन्द्र। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में धान क्रय केंद्रों को खोल तो दिया गया है। लेकिन यहां अभी तक धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। जबकि 15 अक्तुबर से यहां तौल शुरू हो जानी चाहिए थी। किसान केंद्रों पर पहंचने भी लगे हैं। लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर उनका रजिस्ट्रेशन ही कराया जा रहा है। उधर, जिला प्रशासन का दावा है कि जिले में 45 क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं और 35 और खोले जाएंगे। धान क्रय का लक्ष्य भी 1.10 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। मनियर : विपणन गोदाम जिगनी मनियर में धान क्रय केन्द्र खोला गया है। बुधवार तक इस केंद्र पर खरीदारी नहीं हुई है। क्रय केन्द्र अधिकारी सतीराम यादव ने बताया एक सौ से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अभी तक एक भी किसान धान लेकर नहीं आया है। केन्द्र पर लगभग 30 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। चार हजार क्विंटल का आवेदन आ चुका है। रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे किसान संतोष उपाध्याय, बबलू यादव, सिपाही यादव यादव आदि ने बताया कि अभी तक कोई समस्या सामने नहीं आई है। अभी तो हम रजिस्ट्रेशन कराने आए हैं, इसके बाद धान लेकर आएंगे। नगरा : नगरा ब्लाक में क्रय केंद्रों पर बुधवार को खरीदारी ठप रही। विकास खण्ड में तीन केंद्र विपणन, यूपी स्टेट एग्रो व एफसीआई के खोले गए हैं। विपणन और यूपी स्टेट एग्रो के खरीदारी स्थल तो चिह्नि हैं, लेकिन एफसीआई का केंद्र कहां है, कोई यह भी बताने वाला नहीं है। विपणन निरीक्षक नगरा दानिश खां ने बताया कि किसान आये थे। रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। सोमवार से खरीदारी नियमित तौर पर शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें