फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु ने मानवता, करुणा और प्रेम का दिया था संदेश

विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली के छात्रों द्वारा क्रिसमस ट्री तथा छात्रा को उपहार देती प्रधानाचार? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली पर बुधवार को क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने क्रिसमस डे का आनंद उठाते हुए खूब मस्ती की। सेंटा क्लाज ने बच्चों को आकर्षक उपहार बांटे। सेंटा क्लाज के रूप में सजे पाल सर ने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित प्रसंगों को सुनाया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य शीला मिश्रा ने बेल्थरा रोड नगर पंचायत निवासी कैंसर रोग के पीड़ित गणेश पासी को विद्यालय परिवार की ओर से इलाज के लिए 50500 रुपये आर्थिक मदद के रूप में दी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता, करुणा और प्रेम का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. जेआर मिश्र ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रभु यीशु द्वारा बताए मार्ग का अनुसरण कर सर्वत्र सुख शांति स्थापित की जा सकती है। इस दौरान आकर्षक परिधानों से सुसज्जित बच्चों में एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर बलराम मिश्र, हेमंत कुमार, अरविंद, जेके गोयल, बीके श्रीवास्तव, खुशबू वर्मा, रीता तिवारी, किरण शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें