फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय में पथराव, संघर्ष

Sat, 16 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
वारदात के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति काजीपुर के भवन में शनिवार की दोपहर राशन लेने के दौरान लाइन में खड़े होने को लेकर दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान एक समुदाय के बच्चे ने अपने परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। सूचना मिलते ही थोड़ी देर में उसके ओर से सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर राशन वितरण स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


तभी दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए और देखते ही देखते दोनाें ओर से ईट-पत्थर तथा लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाल लिया और हल्का बल प्रयोग करने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया।


वाकया उस समय हुआ जब साधन सहकारी समिति काजीपुर में पुरुषोत्तम पट्टी के कोटेदार कृष्णानंद यादव चावल व गेहूं का वितरण लाइन लगवाकर कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में आगे-पीछे खड़े होने को लेकर दो समुदाय के बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग कुछ ही देर में आमने-सामने हो गए और ईट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


जिसमें काजीपुर निवासी मानिकचंद घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और फिर सबको समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर श्यामदेव, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर बृजेश शुक्ला, थानाअध्यक्ष खेजुरी सारनाथ सिंह आदि गांव में घंटों जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें