फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर लाखों के सामान ले गए

Tue, 31 Mar 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी नंदजी तिवारी के घर सोमवार रात छत के  रास्ते घर में उतरे चोरों ने नकदी सहित तीन लाख से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह जगने के बाद हुई।
विज्ञापन

 
दुर्जनपुर निवासी नंदजी तिवारी और उनकी पत्नी सोमवार रात खाना खाने के बाद एक क मरे में सो गए। इसी बीच चोर छत के रास्ते उनके घर में प्रवेश कर गए।

इस दौरान चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी का भी ताला तोड़ दिया। उसमें रखा झुमका, हार, चैन, मांग टीका सहित दस भर के सोने के आभूषण और पांच हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

इस दौरान चोरों ने इतने सलीके से अपना काम किया कि दंपती को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब नंदजी की नींद खुली तो कमरा और आलमारी का ताला टूटा देखकर अवाक रह गया। अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन जुट गई है।
विज्ञापन


हनुमानगंज संवाददाता के अनुसार सुखपुरा थाने के जीराबस्ती गांव निवासी रामनाथ गोंड के घर का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। रामनाथ के अनुसार सोमवार रात उनकी बहुएं मायके गई थीं और वह खुद भी बाहर गया हुआ था। घर में सिर्फ उसकी पत्नी थी। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ उसमें रखे बर्तन, साड़ी पर हाथ साफ कर दिया। अटैची लेकर भाग गए। अटैची में सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र आदि था।

मंगलवार की सुबह घर से थोड़ी दूर आगे मिडिल स्कूल के शौचालय में अटैची टूटी हालत में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। चौकी इंचार्ज रामदिनेश तिवारी ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध है। पर जल्द ही चोर हमारे        गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें