फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य के घर लाखों की चोरी

Sat, 05 Aug 2017 10:15 PM IST
ballia
विज्ञापन
मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : ballia
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के शुभनथही निवासी व श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कालेज सुदिष्टपूरी के पूर्व प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र के घर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण व 25 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


उमा शंकर मिश्र ने बताया कि  वह अपना इलाज कराने 01 जुलाई को दिल्ली गए थे। 25 जुलाई को उनकी पत्नी भी दिल्ली चली गयी थी। इलाज कराने के बाद वे 04 अगस्त को देर रात अपने घर वापस लौटे। तो चार कमरों और आलमारी का ताला टूटा मिला। चोर मकान के चहारदीवारी के भीतर बने शौचालय के छत से मकान में घुसे थे। उन्होंने नीचे के तीन व ऊपर के एक कमरे का ताला तोड़ कर कमरे के भीतर रखे ब्रीफकेस को तोड़ कर कीमती सामान, नकदी और गहने ले गए।

प्रधानाचार्य ने बताया कि जिन कमरों के ताले तोड़ कर चोर गहने व नकदी ले गए, उसके बाद  कम से कम तीन कमरे ऐसे है जिसका ताला तोड़ने का असफल प्रयास चोरों ने किया। बैरिया एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य तहरीर देंगे तो मुकदमा कर  दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें