बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव से एक युवती का अपहरण के मामले में इलाहाबाद की पुलिस ने जिले की इलाका पुलिस के साथ आरोपी युवक तथा उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाने की पुलिस का सहयोग न मिलने पर उसे इलाहाबाद नहीं ले जा सकी। हालांकि थानाध्यक्ष सुखपुरा का कहना है कि अगले दिन कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी।
इलाहाबाद के धूमनगंज थाना अंतर्गत एक मोहल्ले से एक युवती का हथियार के बल पर एक छात्रा को अज्ञात युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया। इसमेें आरोपी को धूमनगंज की पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा से गिरफ्तार कर लिया लेकिन सुखपुरा थानाध्यक्ष के सहयोग न मिलने से इलाहाबाद आरोपी को नहीं ले जा सकी।
हालांकि थानाध्यक्ष कहना है कि उक्त को युवती को 11 अक्तूबर को कोचिंग जाते समय बीच रास्ते से हथियार के बल पर अगवा किया गया था। जिसमें इलाहाबाद पुलिस आरोपी अभिषेक पांडेय तथा अरविंद पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और उसके गांव से गिरफ्तार कर अपने कब्जे में रखे हुए है। उसे गुरुवार को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड बनवाने के बाद इलाहाबाद ले जा सकती है।