फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के दौरान उपद्रव, कई जख्मी

Tue, 28 Jun 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी को लेकर सोमवार की रात कस्बे में कर्तब  दिखाने के दौरान अराजकतत्वों ने जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान आम लोगों के  साथ थानाध्यक्ष सहित करीब दर्जन भर लोग चुटहिल हो  गए। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया। 
विज्ञापन



सिकंदरपुर  कसबे में सोमवार की रात दूसरे दिन विभिन्न अखाड़ों के लोगों के साथ कसबे  के मैनापुर से लक्ष्मण जुलूस निकाले थे। उसमें शामिल कतिपय युवकों के एक  गुट ने किसी बात को लेकर रसिदिया मस्जिद के समीप जमकर उत्पात मचाया। इस  दौरान कई दूकानें क्षतिग्रस्त हो गई।

मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को  हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद मामले को शांत  कराया। उत्पाद के दौरान आम लोगों के साथ ही एसओ सिकंदरपुर ब्रजेश कुमार  शुक्ल सहित करीब दर्जनभर पुलिसकर्मी चुटहिल हो गए। मामले को शांत कराने में  सिकन्दरपुर, मनियर, खेजुरी, पकड़ी, उभांव थाना के थानाध्यक्ष एवं पुलिस के  साथ ही अखाड़े के प्रतिनिधि राकेश सिंह, प्रयाग चौहान ,राकेश यादव चेयरमैन  प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
विज्ञापन



श्यामदेव प्रसाद, सीओ, सिकंदरपुर  मालूम हो कि महाबीरी झंडा जुलूस से 11 दिन पूर्व रात में जुलूस निकाल कर  विभिन्न अखाड़ों के लोग नगर का भ्रमण करते हैं। इस दौरान जुलूस में शमिल  अखाड़े अपने हैरतंगेज करतब को दिखाते हैं। सिकंदरपुर  कस्बे में जुलूस के दौरान अराजकतत्वों द्वारा उपद्रव मचाया गया, जिन्हें  काबू में करने के लिए पुलिस को हल्की लाठीचार्ज करनी पड़ी, फिलहाल स्थिति  नियंत्रण में है, उपद्रवियों से निबटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें