फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के घर से लाखों की चोरी

Fri, 22 May 2015 10:39 PM IST
बलिया, ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव निवासी एक दारोगा के घर से गुरुवार रात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घरवालों की नींद खुली तो सामान बिखरा पड़ा था और अटैची गायब देख सब दंग रह गए। काफी खोजबीन के बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में दो अटैची टूटीफूटी हालत में मिली लेकिन उसमें का सारा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


बनकट गांव निवासी दारोगा विशाल सिंह इन दिनों वाराणसी के पांडेयपुर पुलिस चौकी पर तैनात हैं। रोज की तरह भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए। रात में किसी वक्त चोर छत के सहारे मकान में घुस गए और घर का दरवाजा तोड़कर दो अटैची तथा कीमती कपड़े आदि उड़ा ले गए। घरवालों के मुताबिक अटैची में सोने की तीन अंगूठी, मांग टीका, झुमका, कंगन, सिकड़ी, पायल के साथ ही 40 हजार रुपये नकदी भी था।

शुक्रवार सुबह घर के लोग जब नींद से जगे तो घर में सामान बिखरा देख दंग रह गए। खोजबीन शुरू करने पर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास दोनों अटैची टूटीफूटी हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें