फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पिटाई से छात्र की मौत

Tue, 29 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा चार के बच्चे द्वारा सवाल का सही जवाब न दे पाने पर शिक्षा प्रेरक ने पहले उसे चिलचिलाती धूप में मुर्गा बनाया फिर जमकर पीटा। इससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना चिलकहर विकास खंड के नरांव प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को घटी। इसकी सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षाधिकारी समेत दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उधर, बालक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया।

गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव गांव निवासी रामजी (12) पुत्र शिवजी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। मंगलवार को दिन में करीब एक बजे विद्यालय में तैनात शिक्षा प्रेरक विजय राम ने बच्चों से सवाल पूछा। तीन छात्रों के सही उत्तर न देने पर उसने तीनों को धूप में मुर्गा बना दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच छात्र रामजी को गश आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे पीएचसी चिलकहर ले जाया गया, जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ पीएचसी पर जुट गई। रामजी के परिवारवाले भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, वहां बेटे का शव देख उसकी मां विमली देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बीएसए राकेश कुमार सिंह और एसडीआई लालमणि कन्नौजिया भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और विद्यालय के छात्रों को पीएचसी पर ही बुलाकर सबके सामने घटना की जानकारी ली।

छात्रों ने बताया कि सवाल का जवाब न देने पर प्रेरक ने पहले बच्चों को धूप में मुर्गा बनाया फिर जमकर पीटा। अभिभावक राकेश कुमार राजभर, पिंटू राजभर, चंदन राजभर आदि की मानें तो प्रेरक ने करीब एक पखवाड़ा पहले भी बच्चों को मुर्गा बनाकर दंडित किया था।

मामले में बीएसए राकेश कुमार सिंह का कहना है कि गड़वार थाने के नरांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रेरक विजय राम के इस कृत्य की जांच कराई जा रही है। मैंने खुद भी इस मामले में बच्चों और अभिभावकों से बात की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें