फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी का नहीं मिला कोई सुराग

Fri, 15 Apr 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के संत यतिनाथ मंदिर के पास बीते बुधवार की रात आयोजित चैता कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही अखिलेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए की गई थी।
विज्ञापन


इस हत्या के मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर दबिश दे रही है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी का कहीं अता-पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस आरोपी के छोटे भाई को घटना के दिन ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उससे पूछताछ की जा रही है।


चैता समिति सुखपुरा के तत्वावधान में पिछले डेढ़ दशक से चईत माह में चैता का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत इस साल भी संत यतिनाथ मंदिर के पास दो गोला चैता का मुकाबला आयोजित हुआ था। देर रात चैता जमा हुआ था। सभी लोग उसमें गोते लगा रहे थे।
विज्ञापन


तभी अचानक कस्बा निवासी अखिलेश कुमार सिंह (35) को किसी ने पर्दे के पीछे से सिर में गोली मार दी थी। मृतक के पिता अनिरूद्ध सिंह की तहरीर पर कस्बा निवासी धीरज कुमार सिंह के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

लेकिन पुलिस 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि पुलिस टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी फरार चल रहा है। इस बाबत सुखपुरा थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें