सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां पुलिया के समीप बीते गुरुवार को युवक शव मिला था। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवक की हत्या उसके प्रेमिका के भाई ने की है। तो युवक की हत्या उसके प्रेमिका के सगे भाई ने की है।
बैरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार की सुबह ठेकहां से बकुल्हा जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त चाईछपरा निवासी विशाल चौधरी (20) पुत्र अशोक चौधरी के रूप में की गई थी। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
तफ्तीश में थानाध्यक्ष ने पाया कि मृत युवक का एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी प्रेमिका के घर वालों को हो गई थी। युवती के भाई ने पहले विशाल को मना किया। बावजूद विशाल का युवती से मिलना-जुलना जारी रहा।
इसके बाद उसने हत्या करने की मन में ठान ली। बीते बुधवार की रात अर्जुन ने विशुनपुरा गांव के पास विशाल को मोबाइल पर फोन कर बुलाया और अपने साथी के साथ मिलकर विशाल का गला रस्सी से घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी अर्जुन ने अपने साथी मदद से विशाल के शव को ठेकहां गांव के पास पुलिया के समीप फेंक गया।
साथ ही उसका दो मोबाइल और साइकल छुपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक की गायब साइकल और मोबाइल बरामद कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी युवक के साथ घटना को अंजाम देने वाले सहयोगी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चलान कर दिया है।