फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी, अब बना रहे दबाव

Sat, 17 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज िकया था। तहरीर की जानकारी होने पर आरोपी पक्ष शनिवार सुबह पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया जबकि शेष आरोपी फरार हो गए।


थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार को दो बच्चों के बीच गोली खेलने को लेकर विवाद हो गया था। उस दिन लोगों ने समझा-बुझाकर विवाद को शांत करा दिया था। अगली सुबह दलित किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया।


जिससे घर वाले लोकलाज के डर से शांत हो गए। इसी बीच गुरुवार को पीड़िता की मां के नाम से अश्लील पोस्टर और फोटो गांव के दीवार पर चस्पा दिखा। यह बात जब किशोरी के परिजनों को मालूम हुआ तो दीवार पर चस्पा पंपलेट लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन



पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। तहरीर की जानकारी होने पर आरोपी पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने लगे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया।


पुलिस ने आरोपी रमाकांत राम एवं श्रीकांत राम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस संबंध में बांसडीहरोड एसओ अशोक पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने पीड़िता की मां के नाम से गांव में अपशब्द लिखित पोस्टर और फोटो गांव में चस्पा करवा दिया था।


कहा कि बीते दिनों बच्चों में खेलने के दौरान विवाद हो गया था।  मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें