फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल भराने गए युवक को दबंगों ने पीटा

Tue, 15 Nov 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मारपीट
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने शिवम पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह डीजल भराने गए 35 वर्षीय युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा। हद तो तब हो गई कि घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा इलाज व मेडिकल मुआयना के लिए ले जाया गया लेकिन उपस्थित अधीक्षक डा. विजय कुमार यादव ने मेडिकल बनाने से इंकार कर दिया ।
विज्ञापन


जिससे नाराज होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनभर लोगों ने डॉक्टर के आवास के अंदर ही धरने पर बैठे गए। स्थिति को देखते हुए करीब 1 घंटे बाद डॉक्टर मेडिकल बनाने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।दोकटी थाना क्षेत्र के भोजापुर निवासी विजेंद्र कुमार मिश्र पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र मिश्र मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे डीजल लेने के लिए सोनबरसा स्थित शिवम पेट्रोल पंप पर गए हुए थे।

तभी करीब आधे दर्जन दबंग युवक लाठी-डंडे से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया। घायल को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डा. विजय कुमार यादव अपने आवास में मौजूद थे। कहा कि 12 बजे के बाद मेडिकल मुआयना होगा।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने पहले डॉक्टर विजय यादव से अनुनय-विनय किया, जब बात नहीं बनी तो दर्जन भर लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। धरना पर बैठे लोगो का कहना है कि अस्पताल के अधीक्षक डा. विजय यादव से पूरे क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। इस मौके पर अमिताभ उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, निखिल उपाध्याय, मनोज गुप्त अदि लोग मौजूद रहे । वहीं इस बारे में पूछे जाने पर  सीओ बैरिया  त्रयंबक नाथ दूबे ने कहा कि मामले की जानकारी है। घायल युवक के पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें