फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव

Tue, 25 Jul 2017 11:12 PM IST
ballia
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम । - फोटो : ballia
विज्ञापन
बांसडीहरोड। सहतवार-बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के बीच छाता गांव के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे 30 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला।े शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह शौच के लिए लिए जाने वाले लोगों ने ट्रैक के किनारे शव देखकर शोर मचाना शुरु कर दिया। जिसके बाद गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने फोन से बांसडीहरोड थाने की पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी हासिल की। काफी पूछताछ के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक नीले रंग का लोवर, बदामी रंग की टी-शर्ट पहने हुए था। स्थानीय लोगों की मानें तो युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।

जबकि पुलिस तथा फोरेंसिक टीम की प्राथमिक जांच के बाद मानना है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह, फोरेंसिक टीम आरबी यादव, थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ल ने मुआयना कर लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें