फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को बंधक बना एटीएम तोड़ा

Wed, 28 Jan 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर तैनात गार्ड को मंगलवार की देर रात बंधक बनाकर बदमाशों ने हजारों रुपया लूट लिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब दूसरा गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा। गार्ड को बंधक बना देख वह आवाक रह गया। उसने बैंक के संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया, साथ ही गार्ड से जानकारी ली।
विज्ञापन


बांसडीह कोतवाली के देवडीह गांव निवासी कन्हैया यादव एसबीआई शाखा के एडीबी (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ब्रांच) के पास स्थित एटीएम पर मंगलवार रात गार्ड के रूप में तैनात थे। देर रात करीब डेढ़ बजे दो बदमाश एटीएम रूम में पहुंचे, गार्ड कन्हैया को हाथ-पैर और आंख पर पट्टी बांध कर एटीएम के पीछे वाले कमरे में बंद कर दिया, शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश एटीएम को पैसा निकलने वाले जगह पर तोड़ दिया और पैसा निकाल ले गए। सुबह छह बजे जब फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय पहुंचे तो गार्ड कन्हैया को बंधा देख आवाक रह गए। उन्होंने गार्ड के बंधन को खोला।

साथ ही घटना की सूचना बैंक के संबंधित अधिकारियों को दी। मुख्य शाखा के प्रभारी प्रबंधक ने तहरीर दी, कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। बैंक कमियों की माने तो बदमाशों ने अनुमात: 40 से 50 हजार रुपया तक निकला होगा। लेकिन स्थिति तब स्पष्ट होगी जब आंचलिक शाखा वाराणसी से एक्सपर्ट आएंगे और पैसों को गिनेंगे। वैसे दो एटीएम में बुधवार को 42-42 लाख रुपया डाला गया था। जिसमें बांबे आफिस के रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में एक एटीएम के अंदर करीब 37 और दूसरे में 35 हजार रुपया पड़ा है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन के लिए मंडी चौकी प्रभारी करूणेश सिंह तथा क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें