बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरपाती में एक मकान में आग लगने के बाद बुझाता युवक।
थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार की भोर में अज्ञात कारणों से लगी आग में घर में रखी सामान, नकदी, आभूषण जलकर राख हो गए। आसपास एवं फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। रघुनाथपुर निवासी अक्षयलाल तुरैया नगर के मालगोदाम रोड पर लिट्टी की दूकान करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
गुरुवार को उसके गांव रघुनाथपुर में सभी लोग सोए थे। इसबीच उसके पक्के मकान से भोर में आग की लपटें उठनी शुरू हुई। देखते ही देखते घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गए। ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
पीड़ित अक्षयलाल ने बताया कि घर में रखा 86 हजार नकद, घरेलू सामान, गहने जलकर राख हो गए। बताया कि बेटी उर्मिला एवं चंदा की शादी के लिए तैयारी चल रही थी। दस नवंबर को उनका विवाह है। उनके लिए खरीद कर रखा गया सारा सामान जल गया।