फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में घरेलू सामान राख

Thu, 04 Aug 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरपाती में एक मकान में आग लगने के बाद बुझाता युवक।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार की भोर में अज्ञात कारणों से लगी आग में घर में रखी सामान, नकदी, आभूषण जलकर राख हो गए। आसपास एवं फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। रघुनाथपुर  निवासी अक्षयलाल तुरैया नगर के मालगोदाम रोड पर लिट्टी की दूकान करके अपने  परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन


गुरुवार को उसके गांव रघुनाथपुर में सभी लोग सोए थे। इसबीच उसके पक्के मकान से भोर में आग की लपटें उठनी शुरू हुई। देखते ही देखते घर में  रखा सभी सामान जलकर राख हो गए। ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने इसकी सूचना फायर  ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग  पर काबू पाया।

पीड़ित अक्षयलाल ने बताया कि घर में रखा 86 हजार नकद, घरेलू सामान, गहने जलकर राख हो गए। बताया कि बेटी उर्मिला एवं चंदा की शादी के लिए तैयारी चल रही थी। दस नवंबर को उनका विवाह है। उनके लिए खरीद कर रखा गया सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें