बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव के पास बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला मंसूूरपुर गांव निवासी गणेश राम (54) बुधवार की सुबह गांव के बगल में स्थित रेलवे लाइन के किनारे नित्यकर्म के लिए निकला था। इस बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय वह बलिया-मऊ पैसेंजर की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिवार वाले रोते- बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिन पहले वह छपरा स्थित एक अस्पताल में आंख बदलवाया था। उधर, गणेशराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह एकमात्र घर का कामकाजी व्यक्ति था। जो परिवार का भरण पोषण करता था।