फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चटकी लाठी, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के महरो गांव में गुरुवार की दोपहर जमीन के विवाद में दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि गांव निवासी रामजी राजभर अपने घर के बगल में सहन की जमीन को साफ-सुथरा कर रहे थे। तभी अचानक उनके पट्टीदार हृदय नारायण राजभर मौके पर पहुंच कर जमीन साफ-सुथरा करने से मना कर दिये। जिस पर दोनों तरफ से गाली-गलौज होने लगी। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष की रानी (26) पत्नी रामजी और दूसरे पक्ष से 48 वर्षीय हृदय नारायण घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां रानी की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें