फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात अधेड़ का सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के समीप सोमवार की भोर में एक अधेड़ का लावारिस शव पुलिस ने बरामद किया। बताया जा रहा है कि रात में किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। सोमवार की भोर में पुलिस गश्त से लौट रही थी तो देखा कि सड़क पर एक अधेड़ का शव पड़ा हुआ है। उसे टेंपो से लेकर थाने आई। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की पूरी कोशिश की लेकिन शाम तक शिनाख्त नहीं हो सका। पहने हुए कपड़े से मृतक औघड़ या साधू प्रतीत हो रहा है। अधेड़ की उम्र 50 से वर्ष के करीब है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें