फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी के आरोपी पुलिस के गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मध्यम व निम्न आय वर्ग के लोगों को अल्प बचत की योजनाओं का झांसा देकर पूर्णावधि पर संबंधित को उसका मुनाफा न देने के मामले में तीन-तीन आरोपियों पर बीते 28 सितंबर को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन आरोपी इंद्रावती देवी, महावीर सिंह, पंकज सिंह फरार हैं।
विज्ञापन

थाने में दर्ज मुकदमे के मुताबिक पकड़ी थाना क्षेत्र के तिलकभाटी, गढ़मलपुर निवासी इंद्रावती देवी, महावीर सिंह, पंकज सिंह संयुक्त रूप से ग्रामीण समाज सेवा एसोसिएशन (जीएसएसए) के नाम से एक एनजीओ चलाते हैं, जिसका कार्यालय मालगोदाम रोड स्थित सेंट्रल बैंक के ऊपरी तीसरी मंजिल पर है। ये एनजीओ माइक्रो एलआईसी के नाम पर कई लोगों से से पैसा जमा कराया। इसी बीच जब लोगों की पूर्णाविधि बीत गई और अपना मुनाफा लेने गए तो पैसा किसी को नहीं दिया गया। इसी कड़ी में एक भुक्तभोगी अमरनाथ पांडेय निवासी बसुधरपाह हल्दी ने भी जब एनजीओ से अपना पैसा मांगा तो एनजीओ ने पहले कई मर्तबा चेक काटे, लेकिन हर बार चेक बाउंस हुआ। इसको लेकर अमरनाथ ने जब एनजीओ के डायरेक्टर इंद्रावती देवी से बात की तो आरोप है कि उन्हें मारने-पीटने की धमकी दी गई। इस संबंध में सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि जालसाजी का मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें