फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल के साथ बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पकड़ी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रतसर पुलिया माइनर से चोरी के माल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गत पांच जुलाई की रात में चोरों ने चोरी की थी। पुलिस ने कुछ चोरों को करीब एक पखवारा पहले पकड़ा था। उसी में से एक को चोरी के माल से साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़ी गांव निवासी नंदलाल कन्नौजिया वर्तमान में क्षेत्र के मिश्रौली रोड पर निर्माणाधीन मकान में परिवार साथ रहते हैं। पांच जुलाई की रात चोर वहां पहुंचे और परिवार की एक महिला को जगा कर पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही महिला ने पानी देने के लिए दरवाजा खोला, वैसे ही वे असलहे से उसे आतंकित कर अंदर घुस गए और सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर 25 हजार नगद तथा 75 हजार के जेवरात लेकर भाग गए। चोरों के जाने के बाद पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए और पीड़ित परिवार को कमरे से मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नंदलाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने 12 जुलाई को मिश्रौली नहर तिराहे से चोरी के सामान के साथ चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में पुलिस ने गड़वार थाना क्षेत्र के नगरा निवासी पतरू को रतसर पुलिया माइनर के पास चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें